फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सरकार चाहे तो यूपीएस में बदलाव करके दे सकती है पुरानी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लाइज फेडरेशन के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी तरुण प्रकाश ने कहा कि सरकार चाहे तो यूपीएस में बदलाव करके पुरानी पेंशन दे सकती है, लेकिन सरकार इस बारे में सोच नहीं रही है। वह पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सोमवार को हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

तरुण प्रकाश ने कहा कि संगठन पुरानी पेंशन बहाली के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रहा है। ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लाइज फेडरेशन की अभी तक प्रदेश स्तर पर कोई बॉडी नहीं थी, लेकिन दो दिन पहले लखनऊ में प्रदेशीय कार्यकारिणी गठित कर ली गई है, जिसमें उन्हें प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सहारनपुर में जिला स्तर पर राजेश कुमार को जिलाध्यक्ष और आनंद त्यागी को जिला संयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार प्रदेश भर के सभी जनपदों में जिलाध्यक्ष और संयोजक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारी अंशदान की ब्याज सहित पूर्ण वापसी की व्यवस्था नहीं की जाएगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें