फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कलर ग्रुप ऑफ आर्ट महोत्सव के तहत जनमंच प्रेक्षागृह की आर्ट गैलरी में आयोजित प्रदेश स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी का सोमवार को समापन हो गया। प्रदर्शनी में अपनी चित्रकलाएं प्रदर्शित करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के दूसरे दिन सोमवार को सोनू कुमार की एक्रेलिक रंगां से बनी क्रिएटिव पेंटिंग को सराहा गया। सोनू ने पेंटिंग में भावनाओं को जीवंत रूप प्रदान करने का प्रयास किया। कृतिका मेहता ने भी क्रिएटिव कृति में अपना हुनर दिखाने का सफल प्रयास किया। किरन सैनी ने मिनेचर पेंटिंग के जरिए अपनी कला प्रतिभा को उजागर किया। सुबोध कुमार और सोमवीर ने एक्रेलिक रंगों से चित्रों में अलग ही छटा बिखेरी, जो आकर्षण का केंद्र रहा। पिंकी रानी ने चित्रों में नारी सौंदर्य और उनकी भावनाओं को पेश करने का प्रयास किया। मोनिका, राधिका, अंशिका, शिवानी की चित्रकलाएं भी सराही गईं। समापन पर संयोजक रामलता, डॉ. रामशब्द सिंह, डॉ. महेश कुमार, डॉ. बबीता, डॉ. छवि जैन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें