फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन की वापसी पर सरकार और सेना को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पाकिस्तान से वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की सकुशल वापसी पर लोगों ने भारतीय सेना और केंद्र सरकार की सराहना की। व्यापारियों ने अभिनंदन की वीरता को सलाम किया। उनका कहना है कि सेना के पराक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत विदेश और कूटनीति की वजह से हिंदुस्तान के वीर सपूत की सकुशल वापसी हुई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर उपाध्यक्ष यतेंद्र अग्रवाल का कहना है कि वीर सपूत अभिनंदन ने पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया। उन्होंने पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमान को मार गिराया और दुश्मन की धरती पर उतरने के बाद भी वीरता का परिचय दिया। भारत की ठोस कूटनीति का ही परिणाम है कि पाकिस्तान को झुकना पड़ा और विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ना पड़ा।
सहारनपुर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष मुकेश सेठी का कहना है कि पूरी दुनिया ने भारतीय सेना का पराक्रम देख लिया। हमारे वीर सपूत की प्रशंसा आज पाकिस्तान का मीडिया भी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीति का ही परिणाम है कि पाकिस्तान को झुकना पड़ा।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी गौतम शंकर सिंघल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर घेर लिया। इसी वजह विंग कमांडर अभिनंदन को 48 घंटे के अंदर पाकिस्तान को वापस भेजना पड़ा है। अभिनंदन की वीरता की सराहना पूरी दुनिया कर रही है।
तोता चौक निवासी दीपक गुप्ता कहना है कि अभिनंदन ने पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। इस मामले में बिल्कुल भी राजनीति नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना की प्रशंसा होनी चाहिए। देशहित सर्वोपरि है। पाकिस्तान के खिलाफ अभी ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें