फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज के लिए निरीक्षण के बाद हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पेपर मिल रोड पर रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाए जाने की तैयारियां हैं, जिसके लिए शनिवार को जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सेतु निगम और रेलवे के इंजीनियरों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। यह ओवरब्रिज पेपर मिल रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के साथ ही शहर के अंदर आने वाले भारी वाहनों को भी बाहर से ही मुडने पर देहरादून रोड तक पहुंचाने में कारगर होगा। शनिवार को भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, महापौर संजीव वालिया, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, रेलवे के इंजीनियर शिवओम द्विवेदी के अलावा लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम के अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करने पेपर मिल रोड पर पहुंचे। इसके बाद पेपर मिल रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचकर ओवरब्रिज के नक्शे को लेकर मंथन किया गया। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह ओवरब्रिज वाई आकार में बनेगा, जो नागल रोड से रेलवे लाइन तक आने पर मुड़ेगा। वहां से एक रास्ता कोर्ट रोड की तरफ जाने के लिए निकल जाएगा, जबकि दूसरा रास्ता डीएम आवास रोड की तरफ से होकर देहरादून रोड की तरफ निकलेगा। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बताया कि यह प्रोजेक्ट करीब 132 करोड़ रुपये का है, जिसका जल्दी ही शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि दो ओवरब्रिज इसी वजह से बनाए जा रहे हैं, ताकि नागल की तरफ से किसी वाहन को कोर्ट रोड जाना है, तो वह सीधे निकल सकता है, यदि देहरादून रोड की तरफ जाना है, तो शेखपुर कदीम से घूमते हुए निकला जा सकता है।
विज्ञापन

---- पूर्व के प्लान में हुआ फेरबदल
पेपर मिल रोड पर एक रेलवे फाटक आईपीटी के गेट के सामने है, जबकि दूसरा टपरी रेलवे फाटक है। करीब दो किलोमीटर की दूरी पर ही दो रेलवे क्रासिंग होने की वजह से जबरदस्त ट्रैफिक जाम लग जाता है। इस कारण काफी समय से यहां पर ओवरब्रिज बनाने की मांग चल रही थी। पूर्व में जब ओवरब्रिज का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था, तो उसमें आईपीटी की दीवार आड़े आ गए थे। इसी वजह से अब प्रोजेक्ट में फेरबदल हुआ है और दो ओवरब्रिज बनाए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें