फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब्बीरपुर में मकान गिरा, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। मंगलवार की रात हुई बारिश में शब्बीरपुर गांव में एक मकान और गिर गया। गनीमत रही कि परिवार के लोग बाहर छप्पर में सोये हुए थे, लेकिन मकान के मलबे में घर का सारा सामान दब गया। सूचना पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात गांव निवासी विधवा शफिया अपने पुत्र और पौत्र के साथ बाहर छप्पर में सोये हुए थे कि अचानक मकान की छत भर भराकर नीचे गिर गई। सोये हुए लोग बाहर की तरफ भागे। शोर होने पर पड़ोसी भी मौके पर आ गये। परिवार में जान तो सभी की बच गई लेकिन घरेलू व खानपान का सारा सामन मलबे में दब गया। बुधवार सुबह सूचना के बाद लेखपाल नाथीराम भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। उधर, मंगलवार को शिमलाना में गिरे मकान की सूचना पर भाजपा विधायक कुंवर बृजेश कार्यकर्ताओं पंकज त्यागी, संदीप राणा के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम रामपुर व तहसीलदार से वार्ता कर मुआवजा के लिए कार्यवाही करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें