फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। तमाम शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अनेक जगहों पर विद्यार्थियों की ओर से अपने शिक्षकों को ग्रीटिंग्स और उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन

जेवी जैन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन डीएम आलोक कुमार पांडेय ने किया। डीएम ने छात्राओं को सफलता के गुर समझाए। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय, डॉ. प्रतिभा शर्मा, डॉ. वंदना रुहेला, डॉ. पूजा यादव आदि ने भी अपनी बात रखी। इस मौके पर डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. श्वेेता बंसल, डॉ. राकेश चंद्रा, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. पूनम खरे, सीमा मिश्रा आदि मौजूद रहीं। सेंट मैरी एकेडमी में प्रधानाचार्य फादर थारसिस के नेतृत्व में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों क माध्यम से शिक्षकों की महिमा का गुणगान किया। इससे पहले विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर और फूल बरसाकर शिक्षकों का स्वागत किया। संचालन हेड ब्वॉय विनायक और हेड गर्ल खुशी व पावनी ने किया। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों की महिमा का गुणगान किया गया। वक्ताओं शिक्षकों को राष्ट्र का निर्माता करार दिया। इस मौके पर पवन गुप्ता, दर्शनलाल गुप्ता, यशपाल भाटिया, लाजकृष्ण गांधी, राजेंद्र गुप्ता, रामसहाय खुराना आदि मौजूद रहे। मिनीलैंड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ आरसी जैन और कुसुम शर्मा ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। नेशनल पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब सहारनपुर की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ विजय अत्री, दलजीत सिंह, अनु बजाज, सुरेंद्र चौहान, राकेश पुरी, अरशद राना, राजीव ठाकुर, विराट सिंह, रइस अहमद आदि मौजूद रहे। दून कैंब्रिज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक मनीष सैनी ने शिक्षकों के महत्व के बारे में बच्चों को बताया। रश्मिी सैनी ने शिक्षक दिवस को मनाने की वजह बताई। डीएवी पब्लिक स्कूल सोनिया विहार में प्रधानाचार्य मीनू भट्टाचार्य की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए शिक्षकों का गुणगान किया। लायंस क्लब सहारनपुर सेंट्रल की ओर से गुरु नानक ब्वायज इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्ऊ निर्माण में शिक्षकों के महत्व की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। इस मौके पर विनोद गिरि, जगजीत सिंह, सुच्चा सिंह, इंद्रजीत कौर, दिग्विजय सिंह, संजय लूथरा, डीएस जुनेजा आदि मौजूद रहे। हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में संजय वर्मा ने जीवन में गुरु के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर शिव कुमार जंधेड़ी, अशोक राणा, टिंकू, श्याम कुमार गौतम आदि मौजूद रहे। उधर, सहारनपुर इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज, एसबीबीए इंटर कॉलेज और गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेजम में भी शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम हुए।
-------------------------------------
शिक्षक दिवस पर मनाया काला दिवस
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ निजी स्कूलों को लेकर सरकार की नीतियों का विरोध करता आ रहा है। नाराज संगठन ने बुधवार को शिक्षक दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक कहा कि छोटे से सरकारी कर्मचारी से लेकर तमाम मंत्रियों तक के बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। इसके बावजूद सरकार की नीतियां स्कूलों को बंद कराने वाली हैं। उन्होंने मदरसों के तरह मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को भी मानदेय देने की मांग दोहराई। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। केपी सिंह, मुस्तजार मलिक, प्रवीण गुप्ता, अनिल कुमार, अंजली, आरती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें