फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में सहारनपुर का 196वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देश के चार हजार शहरों पर किए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में सहारनपुर को 196वां स्थान मिला है, जबकि यूपी के शहरों में सहारनपुर का स्थान तीसरा है। पिछले वर्ष हुए स्वच्छता सर्वेक्षण से तुलना करें तो सहारनपुर ने काफी सुधार किया है। मगर यदि नगर निगम सहारनपुर थोड़ी मेहनत करता तो और बेहतर स्थान मिल सकता था।
विज्ञापन

नगर निगम बनने के नौ वर्ष बाद भी नगर निगम सहारनपुर कचरा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं कर सका है। ऐसे में निगम शहर के बाहर कचरे को डाल रहा है। इतना ही नहीं, शहर में बनाए गए कचरा डालने के प्वाइंट्स की हालत भी ठीक नहीं है। ज्यादातर प्वाइंट्स से कचरा दोपहर दो बजे तक उठता है, जबकि अनेक बड़े प्वाइंट ऐसे हैं, जिनसे तीसरे दिन भी कचरे का उठान होता है। इन सभी वजहों के कारण सहारनपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में 196वें स्थान पर रखा गया है। हालांकि पिछले वर्ष के सर्वेक्षण की तुलना में इस बार परिणाम सुखद रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष के सर्वेक्षण में सहारनपुर को 245वां स्थान मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें