सहारनपुर । योगी गुलशन कुमार ने कहा कि योग के माध्यम से उच्च रक्तचाप को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने साधकों को इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को मिशन कंपाउंड स्थित आरोग्य योग साधना केन्द्र में साधकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप की समस्या को दूर करने के लिए शवासन रामबाण की तरह कार्य करता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले तो पीठ के बल लेट जाएं और समस्त अंगों तथा मांसपेशियों को बिलकुल ढीला छोड़ दें। आपके शरीर में बिलकुल भी अकड़न नहीं होनी चाहिए। अब अपनी आंखें बंद कर लें। इसके पश्चात अब धीरे-धीरे गहरी सांस लें और छोड़े। आपकी सांसें जितनी अधिक गहरी और शान्त होंगी उतना अच्छा है। शरीर को एकदम ढीला रखें। शरीर को जितना ढीला रखेंगे, उतना ही जल्दी आप लाभ प्राप्त करेंगे। इस आसान को दिन में दो बार 10-10 मिनट के लिए करें। ओम के उच्चारण से दस मिनट तक ब्लड प्रेसर को नार्मल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा चन्द्रभेदी,शीतली प्राणायाम भी फायदेमंद रहता है। राजेश भाटिया, प्रवीण ठक्कर, अलका भाटिया, सुदेश डावर, इकबाल बजाज, हरि मक्कड़ आदि रहे।