फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार से अधिक के बकाएदारों के कटेंगे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत निगम ने बकाएदारों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है। इस बार विद्युत निगम ने दो हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों एवं दो महीने से अधिक समय तब लंबित बिलों को जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सहारनपुर में अभी तक बड़े बकाएदारों के खिलाफ ही विद्युत निगम ने कनेक्शन काटे जाने का अभियान चलाया था। लेकिन शहर में विद्युत निगम ने दो हजार से अधिक के बकाएदारों की भी सूची तैयार कर ली है। इस सूची में सिर्फ शहर के ही 21948 उपभोक्ताओं के नाम शामिल हैं। इन उपभोक्ताओं को चेतावनी भी जारी की जा चुकी है। अब इनके कनेक्शन काटे जाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह में ही लगभग चार हजार कनेक्शन काट दिए गए हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी उपभोक्ता शामिल हैं, जिनका सिर्फ दो माह का ही बिल बकाया था। अभी लगभग 18 हजार कनेेक्शनों पर कार्रवाई की तैयारी है। हालांकि अधिकारियों को उम्मीद है कि अब कम उपभोक्ताओं पर ही कार्रवाई की जरूरत पड़ेगी, अधिकांश पहले ही बिल जमा करा देंगे।
--। अधिक बिजली के लिए भुगतान जरूरी
अभियान में अब तेजी लाई जाएगी। अधिक बिजली उपलब्ध कराने के लिए अधिक बिलों का भुगतान प्राप्त करना जरूरी है। इसलिए अब दो हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-। रविंद्र गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम के नगरीय अधीक्षण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें