फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका खानकाह चौराहे पर बनाएगी रेशमी रुमाल द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका खानकाह चौराहे पर बनाएगी रेशमी रुमाल द्वार
विज्ञापन

देवबंद। मौलाना महमूदुल हसन की तहरीक और भारत की स्वतंत्रता की याद में नगरपालिका ईदगाह मार्ग स्थित खानकाह चौराहे पर भव्य द्वार का निर्माण कराएगी। इसका नाम रेशमी रुमाल द्वार रखा जाएगा। इस बाबत मंगलवार को नगरपालिका बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
पालिका सभागार में चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर के विकास संबंधी कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी की बुनियाद देवबंद में रेशमी रुमाल तहरीक से हुई थी। यह तहरीक इतनी मजबूत हुई कि इसमें देश के बड़े-बड़े नेता शामिल हुए। इसमें धीरे-धीरे महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और मौलाना आजाद जैसे नेता भी आ गए। तहरीक ने ऐसा रूप धारण कर लिया कि आजाद हिंद फौज का गठन हो गया। इसीलिए मौलाना महमूदुल हसन की याद में खानकाह चौराहे पर रेशमी रुमाल द्वार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 22 अतिरिक्त ठेका मजदूर रखे जाने का निर्णय लिया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने के लिए 25 हजार प्लास्टिक डस्टबीन तथा सेक्शन मशीन खरीदी जाएगी। चार करोड़ रुपये नालों के निर्माण पर खर्च होंगे। इनके अलावा सांपला रोड, कुटी रोड, जनता स्कूल के पास नई बस्ती, मकबरा रोड, हनुमान चौक से मिश्रा कालोनी, इंडस्ट्रियल इस्टेट, सराय पीरजादगान से शिक्षक नगर की सड़कों पर करोड़ों खर्च होंगे। सभी कार्य नया सवेरा, नगरीय सुधार योजना, आदर्श नगर योजना के प्राप्त धनराशि से होंगे। नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। जख्मी व आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए सभासदों की पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि होली पर्व के मद्देनजर नगर में बिजली व पानी की व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। बोर्ड बैठक में 22 सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें