डिंपल यादव के जन्मदिन पर केक काटा
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने कहा कि सहकारिता चुनाव में परचम लहराना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सहकारी चुनाव में जी जान से जुटने का आह्वान किया। बैठक में कन्नौज से सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन भी मनाया गया।
सोमवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारें सहकारी संस्थाओं को समाप्त करने का कुचक्र कर रहीं हैं। सपा ने हमेशा ही सहकारी संस्थाओं को ताकत देेने का काम किया है। इसलिए सहकारिता चुनाव में परचम लहराकर इन संस्थाओं को बचाना है। नगर विधायक संजय गर्ग और पूर्व दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री सरफराज खान ने कहा कि सांसद डिंपल यादव ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर उन्हें नई ऊर्जा प्रदान की है।
पूर्व जिलाध्यक्ष राज सिंह माजरा और जिला पंचायत सदस्य वसीम चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सांप्रदायिक और जातिवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। पुष्पेंद्र चौधरी, प्रवीण बांदूखेड़ी, मोहम्मद आजम शाह, आकाश पंवार, राव वजाहत, राव लाखन, हनीफ तेली, ओमी पंवार, डॉ. अजीत, प्रवेन्दर प्रमुख, देवेंद्र चौहान, सिकंदर अली, सचिन भारद्वाज, महजबीं खान, विनोद चौधरी, सुशील चौधरी, नागेंद्र राणा, सुदेश गुर्जर, नूर फातमा, शबनम, अंजुम, इमरान, वासिल तोमर आदि रहे।