फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए लोकबंधु राजनारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि लोकबंधु के विचारों पर चलकर सपा को मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण तमाम जिंदगी समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया। वे हमेशा समाज के वंचित तबकों की बेहतरी के लिए संघर्षरत रहे। संचालन ओमी पंवार ने किया। पुष्पेंद्र चौधरी, प्रवीण बांदूखेडी, देवेंद्र चौहान, गुलशन प्रधान, सहदेव गुर्जर, आकाश पंवार, राव लाखन, राव वजाहत, डॉ. अजीत, हनीफ, बालिस्टर चौधरी, अनस चौधरी, सुधांशु गुर्जर, बलेंद्र सिंह आदि रहे।
उधर, नगर विधायक संजय गर्ग के चकराता रोड स्थित कैंप कार्यालय पर भी राजनारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। नगर प्रभारी आजम शाह ने कहा कि राजनारायण का जीवन दलित, पिछड़ों और समाज के वंचित वर्गों के हितों के लिए संघर्ष करने में बीता। आज समाजवादी पार्टी उनके बताए रास्ते पर चल रही है। अब्दुल गफूर, फैसल सलमानी, अभिषेक अरोडा, राजीव अग्रवाल, नदीम कुरैशी, फाहद सलीम, हरपाल सिंह वर्मा, नागेंद्र राणा, हसीन कुरैशी, मेहताब अली, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें