फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष को लेकर अलर्ट रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के जश्न के लिए पुलिस अलर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई। हुड़दंगियों को रोकने के लिए सड़कों पर बेरीकेडिंग लगाई गई। उधर, महानगर के होटल और रेस्टोरेंट फुल रहे। लोगों ने कार्यक्रम आयोजित कर नए वर्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

रविवार शाम महानगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर घंटाघर पर थाना कुतुबशेर, कोतवाली सदर बाजार और सिटी कोतवाली पुलिस सहित पीएसी बल तैनात किया गया। इसके अलावा कोर्ट रोड, कलेक्ट्रेट तिराहा, दीवानी तिराहा, अंबाला रोड, जनकपुरी चौक, देहरादून चौक, अग्रसेन चौक सहित कई इलाकों में पुलिस फोर्स अलर्ट रही। डायल 100 की गाड़ियां पूरे शहर में गश्त करती रही। शक होने पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। हुड़दंगियों से निपटने को सड़कों पर बेरीकेडिंग लगाए गए। उधर, नव वर्ष को लेकर शहर के सभी होटलों और रेस्टोरेंट फुल रहे। लोगों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर नए वर्ष का स्वागत किया। एसएसपी बबलू कुमार ने सभी टीमों को हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए चेताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें