सहारनपुर। 16वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता 19 से 24 अगस्त तक देहरादून की जसपाल राणा शूटिंग रेंज में हुई। इसमें सहारनपुर के खिलाड़ियों ने अचूक निशाने साधते हुए 34 पदकों पर कब्जा का जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया। इससे खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
जिला रायफल क्लब के सचिव फैसल खान ने दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। अफजाल अहमद ने दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। शिराज खान ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। खिजर खान ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। फैसल नवाब ने एक कांस्य, अकमल सिद्दीकी ने एक रजत, याकूब अहमद ने दो स्वर्ण, अदनान ने एक रजत और एक कांस्य, आकिल ने एक स्वर्ण पदक जीता। जूनियर वर्ग मं इशा हनफी ने दो स्वर्ण और एक रजत, उमर ने तीन स्वर्ण, हर्ष ने एक स्वर्ण, तनवीर ने एक स्वर्ण और एक रजत, इशान ने एक स्वर्ण, आंचल ने दो स्वर्ण, अक्षय ने एक रजत पदक हासिल किया। पदक विजेताओं को उत्तराखंड के विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, राज्य मंत्री धन सिंह रावत और विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने पुरस्कृत किया।