फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडाकलां में छह मौतों के बाद चेते अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। कुंडाकलां में बुखार से तीन दिन में छह ग्रामीणों की मौत होने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। शुक्रवार को सीएमओ की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने गांव का दौरा किया। गांव में कैंप लगाया गया, जिसमें 50 मरीजों के खून के सैंपल लेने के साथ ही 60 मरीजों को दवा वितरित की गई।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के गांव कुंडाकलां में पिछले तीन दिन में बीमारियों से छह लोगों की मौत हो गई। इसकी खबर प्रकाशित होते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। शुक्रवार को सीएमओ बीएस सोढी और सीएचसी की टीम ने गांव का दौरा किया। टीमों ने मृतकों के घर पहुंच कर मरने वालों की मौत के कारण की गहनता से जानकारी ली। इसके बाद गांव में टीम ने अस्थाई चिकित्सा कैंप लगाया। कैंप में बुखार से पीड़ित 50 रोगियों के खून के नमूने लिए गए तथा 60 मरीजों को दवाइयां वितरित की गई। सीएमओ ने बताया कि बुखार के अलावा अन्य बीमारियों से भी ग्रामीणों की मौत हुई है। गांव में गंदगी अधिक है, जिससे ग्रामीण संक्रामक रोगों से भी पीड़ित हैं। गांव में सफाई के लिए डीपीआरओ को आदेशित किया गया है। इसके अलावा गांव में एंटी लारवा दवाइयों का छिड़काव और फॉगिंग की जाएगी। टीम में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डा. शमशेर अली, ओपी सिंह, डा. नासिर खान आदि करीब 25 स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे। ग्रामीणों मसरूर राणा, डा. आरिफ राणा, वलीदीन, इलियास राणा, मास्टर अब्दुल बासित, असलम आदि ने स्वास्थ्य अधिकारियों से गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें