फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईए ने किया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईए ने किया पौधारोपण
विज्ञापन


सहारनपुुर। सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए हर व्यक्ति को पौधे अवश्य रोपने चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली रोड इंडस्ट्रीयल एस्टेट में आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण करने के बाद मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र के असिस्टेंट कमिश्नर अभिषेक कुमार ने कहा कि एक पौधा लगाना 10 बच्चों को पालने के समान है। हम जितना अपनी इंडस्ट्री के लिए सजग हैं उतना ही सजग पर्यावरण के प्रति होना होगा। असिस्टेंट कमिश्नर जैसमिन ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यह पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण में सहायक सिद्ध होगा। सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ ने कहा कि संगठन की ओर से पहले भी डेढ़ से दो हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। महामंत्री अशोक छाबड़ा ने कहा कि इंडस्ट्रीयल इस्टेट में जितनी भी फैक्ट्रियां हैं, सभी में कम से कम 20-25 पौधे अवश्य लगाए जाएंगे। इस दौरान एसके गौड़, अशोक छाबड़ा, दलजीत सिंह कोचर, करम बत्रा, राजीव अग्रवाल, देवेंद्र बंसल, त्रिभुवन इलाहबादी, विनोद गुंबर, अनिल सडाना, महेंद्रपाल बत्रा, दिनेश सेठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें