फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर शनिवार को होगा शस्त्र धारकों का फायरिंग टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हर शनिवार को होगा शस्त्र धारकों का फायरिंग टेस्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। ग्राम कम्हारहेड़ा स्थित एसआर फायरिंग रेंज पर हर शनिवार को शस्त्र धारकों का फायरिंग टेस्ट किया जाएगा। आरआई ताहिर हुसैन ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस के निर्गत किए जाने एवं पूर्व से निर्गत शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया के लिए हाईकोर्ट के आदेश पारित होने के बाद फायरिंग टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि शस्त्र आवेदकों का फायरिंग टेस्ट की प्रक्रिया फायरिंग रेंज पर सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को 132 आवेदकों ने फायरिंग टेस्ट दिया। इस दौरान विजेंद्र सिंह, फारुख अहमद, सतपाल, एमडी सैय्यद रिहान, मौलवी फरीद, जेगम अब्बास जैदी, जावेद, रहमान, मुरूतकीम, हाजी फजलुर्रहमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें