फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 12 कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने विकास खंड सढ़ौली कदीम का औचक निरीक्षण किया, जहां पर 12 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी बृहस्पतिवार की सुबह विकास खंड सढ़ौली कदीम पहुंचे, जहां पर संयुक्त खंड विकास अधिकारी रणवीर सिंह, लेखाकार सुजीत कुमार वर्मा, वरिष्ठ सहायक सूरजपाल, ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण ललित कुमार, कनिष्ठ सहायक राकेश कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप मलिक, तकनीकी सहायक संजय, महेश, संदीप, पवन, अनुराग सहित 12 सरकारी कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। इनके अलावा अवर अभियंता लघु सिंचाई अर्जुन सिंह पुंडीर का अवकाश प्रार्थना पत्र की छाया प्रति पंजिका में रखी हुई मिली, लेकिन प्रार्थना पत्र पर छुट्टी के लिए किसी सक्षम अधिकारी स्वीकृति नहीं थी। इसी के चलते सीडीओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों एक दिन का वेतन काटने निर्देश दिए। इसके साथ ही नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। सीडीओ ने बताया कि 12 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। भविष्य में अगर इनके द्वारा लापरवाही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें