फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में ही युवाओं का हित सुरक्षित: यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओम यादव ने कहा कि भाजपा में ही युवाओं का हित सुरक्षित है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने युवाओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हुई हैं, जिनका भरपूर लाभ युवा उठा रहे हैं। देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओम यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने युवाओं के उत्थान के लिए स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया सहित विभिन्न योजनाएं चलाई हैं, जिनका युवाओं को पूरा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने भी अपने एक साल के कार्यकाल में युवाओं के हित में 34 ऐतिहासिक कायक्रम आयोजित किए। उनसे प्रेरित होकर युवा तेजी से भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में युवा वर्ग ने नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने की ठान रखी है। युवाओं के अलावा हर वर्ग का बिना किसी भेदभाव के विकास हुआ है, जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है।
इस दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशवंत राणा, कार्यक्रम संयोजक सागर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दीपक सैनी, रघुराज बोबी, अश्वनी कोरी, दुष्यंत यादव, गौरव त्यागी, अवनीश जाट, सुमित राणा, अक्षय धीमान, विरेंद्र नेगी, तरूण चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें