फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा को नकल विहीन कराना पहली प्राथमिकता: डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आगामी वर्ष में होने वाली यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सोमवार को प्रस्तावित केंद्रों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने परीक्षाओं को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए परिषद की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर जेवी जैन इंटर कॉलेज में हुई बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए ही परिषद ने केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश जारी किए हैं। सभी केंद्रों को आदेशों का अनुपालन करना होगा। जिस किसी केंद्र पर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, वह तुरंत लगवाकर सूचित करे। उन्होंने केंद्रों की बाउंड्री वॉल और प्रथम तल के कक्षों की खिड़कियां आदि दुरुस्त कराने को कहा, जिससे नकल की कोई गुंजाइश न रहे। इस दौरान प्रधानाचार्यों ने अपनी समस्याएं भी उनके समक्ष रखी।
विज्ञापन

बैठक में इन बिंदुओं पर हुई चर्चा
- वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी अथवा जहां कैमरे हैं मगर वायर रिकॉर्डर नहीं लगा है आदि के संबंध में।
- धारण क्षमता से अधिक आवंटित परीक्षार्थियों के संबंध में।
- मानक से अधिक दूरी पर आवंटित परीक्षार्थियों के संबंध में।
- उन विद्यालयों के संबंध में विचार, जिनमें संसाधनों का अभाव हैं, मगर परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें