फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकमऊ की ओर नहीं जाएगा कोई भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानकमऊ की ओर नहीं जाएगा कोई भारी वाहन
विज्ञापन

सहारनपुर। छठ पूजा पर्व के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। शहर के मानकमऊ और छठ पूजा वाले अन्य स्थानों की ओर ओर भारी वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। मंगलवार और बुधवार को रूट डायवर्जन लागू रहेगा। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने मंगलवार तथा बुधवार को दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक बदले हुए यातायात की व्यवस्था प्रभावी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि डायवर्जन के दौरान कोई भी भारी वाहन मानकमऊ की ओर नहीं आने दिया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को परेशानियों से बचाने के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन

ऐसा होगा रूट डायवर्जन
1-नकुड़ से मानकऊ की ओर कोई भी भारी वाहन और बसें नही आने दी जाएंगी। ये सभी वाहन नकुड़ से सरसावा की ओर होकर जाएंगे।
2. चौकी फंदपुरी से मानकमऊ की ओर भारी वाहन और बसें नहीं जाने दी जाएंगी।
3. मानकमऊ पुलिया से मानकमऊ चौकी की ओर किसी भी प्रकार का भारी वाहन और बसें नहीं जाने दी जाएंगी।
4. चौकी शाहजंहापुर से शहर की ओर आने वाले यातायात नकुड़ तथा चिलकाना की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
5. नकुड़-गंगोह की ओर जाने वाली बसें सरसावा होकर आएंगी और जाएंगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे
सहारनपुर। छठ पूजा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंगलवार तड़के तीन बजे से पूर्वी यमुना नहर मानकमऊ स्थित घाट पर पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। मानकमऊ के अलावा बाबा लालदास घाट पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सीओ सिटी इंदू सिद्धार्थ ने बताया कि महिला थाना प्रभारी निरीक्षक, कुतुबशेर थाना प्रभारी, मंडी थाना प्रभारी के अलावा 20 महिला कांस्टेबल, 10 पुरुष कांस्टेबल और पीएसी के जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें