गन्ने की पर्चियां न मिलने से किसान परेशान
सहारनपुर। जिले की चार चीनी मिलों ने गन्ना पेराई शुरू कर दी है। लेकिन सामान्य प्रजाति का गन्ना पैदा करने वाले किसानों के सामने पर्चियों का संकट बना हुआ है। सामान्य प्रजाति का गन्ना खेतों में खड़ा है। लेकिन उसकी कटाई नहीं हो पा रही है। इस कारण रबी फसलों की बुआई का भी संकट पैदा हो गया है।
जिन किसानों के पास पूरा गन्ना सामान्य प्रजाति का है, उन्हें पर्चियों के लिए अभी इंतजार करना होगा। सीजन की शुरूआत में गन्ने की अगेती प्रजाति की पर्चियां ही जारी हो रही हैं। रामपुर मनिहारान के किसान नरेश पंवार, गांव चकवाली के ब्रिजेश कुमार रंडाली के विनोद सैनी सहित अन्य किसानों का कहना है कि उनके पास सामान्य प्रजाति का गन्ना है। उनकी पर्चियां अभी शुरू नहीं हुई है। इससे गेहूं सहित रबी की अन्य फसलों की बुआई के लिए उन्हें अपना गन्ना कम दामों पर कोल्हुओं में डालना पड़ेगा।
---------------------
करीब 80 बीघा गन्ना सामान्य प्रजाति का है। अभी अगेती प्रजाति के गन्ने की पर्चियां आ रही हैं। ऐसे में उन्हें गेहूं बोने के लिए अपना गन्ना कोल्हुओं पर ले जाना पड़ेगा। सामान्य प्रजाति की पर्ची एक माह बाद आने की उम्मीद है। किसान जगन्नाथ, गांव साधारणसिर।
----------
सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां नहीं आने से गेहूं की बुआई पछेती होने की आशंका है। अभी अर्ली वैराइटी की पर्चियां ही जारी हो रही हैं। यही हाल रहा तो गेहूूं की बुआई से वंचित रहना पडेगा। - किसान वाकत अली, गांव कालाहेडी।
-----------
अभी अगेती प्रजाति के गन्ने की पर्चियां जारी हो रही हैं। सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियों को चौथे पखवाडे़ से जारी किया जाएगा। -- कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी।
--------- जनपद में गन्ने का क्षेत्रफल --
कुल रकबा --- 1.06 लाख हेक्टेयर
अगेती प्रजाति - 83 हजार हेक्टेयर
सामान्य प्रजाति - 23 हजार हेक्टेयर
------
अब तक की गन्ना खरीद
शुगर मिल --- लाख क्विंटल
देवबंद --- 1.90
गांगनौली --- 0.42
नानौता --- 0.41
सरसावा -- 1.87
-------------
नोट : गन्ना विभाग के 12 नवंबर के आंकड़ों के अनुसार