अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन मिर्जापुर का दबदबा
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर में ग्लोकल यूनिवर्सिटी व क्योर हर्बल रेमिडीज द्वारा अंतर राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में कई राज्यों की टीमें भाग ले रही है। पहले दिन आयोजित मैचों में मिर्जापुर की टीमों का दबदबा रहा।
शुक्रवार को दिल्ली यमुनोत्री हाईवे के किनारे स्थित मैदान पर ग्लोकल यूनिवर्सिटी व क्योर हर्बल रेमिडीज द्वारा अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बसपा के सहारनपुर लोकसभा सीट प्रभारी हाजी फजलुर्रहमान व बेहट विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रईस मलिक ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल हमारी संस्कृति का हिस्सा है। इनमें भाग लेने से जहां हमारा शारीरिक विकास होता है, वहीं हमारा मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। खेलों के आयोजन दिलों को जोड़ने का भी काम करते हैं। पहला मैच ठाकुर क्लब व मिर्जापुर के बीच हुआ, जिसमें पहले खेलते हुए मिर्जापुर की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 121 रन बनाए, जिसमें ओपनिंग करने आए जावेद इकबाल ने सर्वाधिक 5 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। उनके साथ ओपनिंग करने आए बिलाल मालिक 2 छक्कों व 4 चौकों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए । बिलाल के स्थान पर खेलने आए अफजल इकबाल ने 3 छक्कों की मदद से 32 बनाए। इसके अलावा 3 अतिरिक्त रनों के साथ टीम ने 121 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया । दूसरी पारी में स्कोर का पीछा करने उतरी ठाकुर क्लब की टीम 85 रन बनाकर आल आउट हो गई। राशिद चौधरी ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। बाकी के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। पूरी टीम सस्ते में पवेलियन लौट गई। मिर्जापुर की तरफ से नवाब मलिक ने 4 विकेट चटकाए। 3 विकेट आकिब मलिक, बिलाल मलिक ने 1 विकेट चटकाया। मैन ऑफ दा मैच नवाब मलिक को दिया गया। इस मौके पर मो. जावेद इकबाल, कारी अब्दुल वाजिद, महताब मलिक, साहबान अली, डॉ. केसर अराफात, शहजाद हुसैन, अफजल इकबाल, डॉ. शाहबज, मो. अहसान, जुबैर मलिक, आकिब मलिक, डॉ सालिम, अनीस मलिक, सैफ अली, सादिक अली खान, आदिल मलिक, डॉ. सना, वसीम मलिक, गय्यूर मलिक, मुदस्सिर, फिरोज, वारिस, मलिक, चौधरी हफीज, साजिद आदि मौजूद रहे।