फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! बेटी के लिए बाप बना हैवान, घर में अकेली देख किया दुष्कर्म

Fri, 02 Nov 2018 09:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में क्षेत्र के एक गांव की महिला कुछ दिन के लिए अपनी दो बेटियों को पिता की सुरक्षा में छोड़कर अपने मायके चली गई, लेकिन पिता ने ही अपनी एक बेटी की अस्मत को रौंद डाला। महिला की शिकायत पर आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


सरसावा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि वह लगभग बीस दिन पूर्व सहारनपुर के एक मोहल्ले में स्थित अपने मायके में कुछ दिन के लिए रहने गई थी। घर पर उसकी दो बेटियां अपने पिता के पास ही रह गईं। आरोप है कि गुरुवार को उसकी बेटी ने उसे फोन कर अपने पिता की करतूत की जानकारी दी। जिस पर वह तुरंत अपने घर पहुंची और पूरी जानकारी की। 

महिला ने बताया कि उसकी छोटी बेटी ने बताया कि उसके पिता ने एक दिन उसकी बड़ी बहन की अनुपस्थिति में उसके साथ जबरदस्ती की। पहले तो वह चुप रही, लेकिन उसका पिता उसकी बड़ी बहन की हर बार अनुपस्थिति का फायदा उठाकर उसे परेशान करने लगा। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिस पर उसने सारी बात अपनी बड़ी बहन को बता दी। बड़ी बहन ने ही फोन कर उसे जानकारी दी। शुक्रवार को महिला अपनी छोटी बेटी को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन


इस मामले में महिला ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें