मेडिकल स्टोर बंद कर दवा विक्रेताओं ने जताया विरोध
सहारनपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर के देशवासी आह्वान पर शुक्रवार को जिले के देहात में मेडिकल स्टोर स्वामियों ने अपने स्टोर बंद कर विरोध दर्ज कराया। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
अंबेहटा में स्टोर संचालकों ने बाइक रैली भी निकाली। इसमें विभिन्न मांगों के समर्थन में कस्बे के सभी मेडिकल स्टोर स्वामी मुख्य बस स्टैंड पर जमा हुए। जहां से बाइक रैली का शुभारंभ हुआ। बाद में मेडिकल स्टोर स्वामियों ने मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन भी किया। यहां केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन अंबेहटा के अध्यक्ष योगेश सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा फार्मासिस्टों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। फार्मासिस्टों के कारण मेडिकल स्टोर स्वामी परेशान है। संरक्षक विनोद धीमान, सुरेंद्र धीमान, हर्ष जैन, विश्वास कुमार, मदन सिंह, पवन कुमार, गौरव मित्तल, शमशाद मलिक, गय्यूर अहमद, प्रमोद धीमान, रूकेंद्र, शिव कुमार, योगेंद्र सिंह, बिजेंद्र कश्यप, सुरेंद्र अरोड़ा, विक्रम सिंह आदि मेडिकल स्टोर स्वामी मौजूद रहे।
रामपुर मनिहारान में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में नगर और क्षेत्र के सभी मेडिकल संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। बाद में मेडिकल संचालकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम संगीता को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में राजेश, कुलदीप कुमार, श्रीकांत कपिल, अतुल कुमार, सुरेंद्र, आरिफ, अंकित कुमार, सुरेश कुमार, राजेश, राजकुमार, दिनेश कुमार, वशु, दीपक कुमार आदि रहे।
नकुड़ में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर नगर के मेडिकल स्वामियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर शांतिपूर्वक तरीके से आनलाइन दवा व्यापार, फार्मेसिस्टों की समस्याओं एवं आनलाइन रजिस्ट्रेशन आदि विरोध जताया।
गंगोह में मेडिकल स्टोर संचालकों ने शिवचौंक स्थित पंचायती धर्मशाला में धरना दिया। दोपहर तक धरना देने के बाद वह जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन देने के बाद वापस लौटकर संचालकों ने अपनी दुकानें खोल ली। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, उपाध्यक्ष विवेक गर्ग, महामंत्री विनोद सैनी, रजनीश कौशल, विशाल गोयल, जयपाल चंद, विनोद गर्ग, राजू शर्मा, धीरज चौधरी, राजा, आशू आदि शामिल रहे।
बेहट में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में संगठन से जुड़े लोग तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। महामंत्री अनुज सिंघल, शानू भारती, सचिन सैनी, रोहताश सैनी, शशिभूषण, अंकुर शर्मा, विनोद कुमार, इंतजार, विशाल, मौ. आमिर, इंतजार अली आदि दवा व्यापारी मौजूद रहे।
नानौता में भी विरोध जताया गया। इस दौरान केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र त्यागी, संरक्षक मनमोहन तनेजा, महामंत्री सौरभ गर्ग ने विचार रखे। केमिस्ट एसोसिएशन के बंद को समर्थन देने आएं उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला संयोजक राजीव नामदेव, नगराध्यक्ष सतीश चावला, युवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अंकुर जैन ने अपना पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया। आकिल खान, मोनू, सौरभ रूहेला, विजेन्द्र त्यागी, उस्मान अंसारी, नीरज सैनी, आदिल खान, अरविंद सैनी, इंद्रजीत सिंह रिंकू, अमजद, राकेश शर्मा, अनुज शर्मा, नवनीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
चिलकाना में आनलाइन दवा की बिक्री के विरोध में कस्बे के मेडिकल तो बंद रहे, लेकिन पठेड के सभी मेडिकल स्टोर खुले रहे।