फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन हटाओ, नगर बचाओ जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन हटाओ, नगर बचाओ जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पॉलिथीन हटाओ नगर बचाओ जागरूकता रैली निकली गई। रैली में हिंदू राष्ट्रीय इंटर कालेज के एनसीसी एवं एनएसएस के छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

हिंदू राष्ट्रीय इंटर कालेज प्रांगण से रैली को नगर पालिका ईओ कृष्ण मुरारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने विद्यार्थियों को पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन के प्रयोग करने पर कानूनी सजा का प्रावधान है, लेकिन समाज में जागरूकता लाकर ही इसे पूरी तरह से बंद किया जा सकता है। नगर और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अभियान में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इसके उपरांत रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई नगर पालिका परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। बाबूराम, पवन सिंह, अनुपम गोयल, संजय सैनी, गगन गर्ग, विपिन कुमार, आसिफ, शारिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें