फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 23 मोबाइल फोन, लैपटॉप, एलईडी एवं अन्य सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों की तलाश में पुलिस को रविवार को सफलता मिली। रविवार को सूचना पर पुलिस ने कल्पना तिराहे से घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम जाहिद निवासी पीर वाली गली नंबर-16, नदीम निवासी चांद कालोनी गली न. 3 तथा मेहरबान उर्फ सन्नाटा निवासी नदीम कालोनी बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए 23 मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, डाटा केबल, पांच शर्ट, तीन जींस, तीन जोड़ी अलग-अलग कंपनी के नए जूते एवं मोबाइल चार्जर्स, एलईडी टीवी तथा ई-रिक्शा के दो बैट्रे बरामद किए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 27 जुलाई की रात में बुड्ढी माई चौक पर मोबाइल फोन की एक दुकान में घुसकर 23 मोबाइल फोन, कुछ नई शर्ट, जींस, बनियान और तीन जोड़े जूते, एक लैपटॉप, एक हार्ड डिस्क तथा मोबाइल फोन के चाजर, बैट्ररी तथा गल्ले में रखे 12 हजार रुपये चोरी किए थे। इसके अलावा चार-पांच दिन पहले सरवर के गोदाम में खड़े एक ई-रिक्शा की दो बैट्रे चोरी किए थे। दो दिन पूर्व पीर वाली गली से एक घर में घुसकर सोनी कंपनी की एलईडी चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें