फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमी ने दी आत्महत्या की चेतावनी, पंचायत ने सुनाया निकाह का फरमान

Sun, 26 Aug 2018 12:43 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर में प्रेमिका के निकाह करने की जिद पर प्रेमी ने आत्महत्या करने की चेतावनी दे डाली। इस मामले को लेकर पंचायत हुई। इसमें प्रेमिका निकाह करने की जिद पर अड़ी रही। इस पर पंचायत ने दोनों के निकाह करने का फरमान सुनाया हैं। दोनों के निकाह की तैयारी चल रही हैं।     

विज्ञापन

 
नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से नगर के एक मोहल्ले के युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने  प्रेमी से निकाह करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। इस पर वह प्रेमी के साथ निकाह करने की जिद पर अड़ गई। युवक ने निकाह का दबाव आने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दे डाली। इसे लेकर एक पंचायत हुई। पंचायत में युवती अपनी बात पर अड़ी रही। युवती ने पंचायत को भी खरीखोटी सुनाई। पंचायत एक दिन के लिए टाल दी गई। युवक घर से फरार हो गया। युवक के गायब होने पर पंचों में हड़कंप मच गया। शनिवार को दोबारा से पंचायत हुई। इसमें दोनों के निकाह करने का फरमान सुनाया गया। युवक अपने घर लौट आया है। फिलहाल दोनों के निकाह की तैयारी चल रही है। उधर, पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें