फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टरों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गुर्जर कल्याण सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह सहित अन्य सभी डायरेक्टरों का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के साथ एकजुटता और शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और एकता के बिना दुनिया का कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि ना तो प्रदेश में गुर्जर समाज के किसी विधायक को मंत्री बनाया गया है और ना ही केंद्र में प्रदेश से गुर्जर समाज का कोई मंत्री है।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, चौधरी राजसिंह माजरा, पंकज सिंह, राजेंद्र सिंह राठौर, किरत सिंह, कौशर अली, करम सिंह, कुंवर नृपेंद्र सिंह, मुनेश देवी, सीमा देवी और कमलेश का स्वागत किया गया। डीसीबी के चेयरमैन ने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। दुनिया की कोई भी कौम उच्च शिक्षित हुए बिना तरक्की नहीं कर सकी है। उन्होंने समाज को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि एकता से ही गुर्जर समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिल सकता है। उन्होंने समाज से कुरीतियों को दूर करने का भी आह्वान किया। अध्यक्षता ओमपाल सिंह और संचालन रणसिंह पोसवाल ने किया। राजवीर सिंह, जनार्धन चौहान, बिजेंद्र, तेलूराम, सुुंदर सिंह, परीक्षित वर्मा, केपी सिह, संजय सिंह, डॉ. चंद्रशेखर, वीरेंद्र गुर्जर, सिकंदर, सेठपाल, वीरेंद्र, राजकुमार, जनक सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें