सहारनपुर। दलित आरक्षण में विभाजन कर अति दलित समाज के लिए अलग से आरक्षण की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर अति दलित हिताए संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि समाज के सबसे निचले पायदान पर बैठे अति दलित समाज के लोगों को दलित आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है।
बृहस्पतिवार को प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी को सौंपे ज्ञापन में अति दलित हिताए संस्था के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरक्षण का फायदा समाज के आर्थिक रूप से मजबूत लोगों को ही मिल रहा है। जबकि अति दलित समाज आरक्षण के फायदे से पूर्णरूप से वंचित है। उन्होंने कहा कि जो लोग आरक्षण का लाभ लेकर उच्च पदों पर बैठे है उनके परिजन ही आरक्षण का फायदे उठा रहे हैं। उन्होंने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय ढींगरा को आरक्षण कमेटी में शामिल करने की मांग की। संजय ढींगरा, मिट्ठनलाल बिरला, मान सिंह, नितिन बोहत, अजय कंडारा, योगेश लोहट, संजय बिरला, मुकेश चावरिया, राजेश कश्यप, धर्मपाल भुम्बक, राहुल सूद, सागर बोहत आदि रहे।