महर्षि बाबा कालू का जन्मदिवस बनाया
सहारनपुर। ईदगाह रोड कारगिल गेट स्थित महर्षि बाबा कालू जी मंदिर में कश्यप समाज के लोगों ने बाबा कालू का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान बीर सिंह कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज के लोग महर्षि बाबा कालू के बताए रास्तों पर चलकर समाज को शिक्षित बनाए। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करें।
राम किशन कश्यप ने कहा कि हमें अपना आर्थिक विकास करना होगा। समाज का प्रत्येक व्यक्ति प्रयास करे कि वह समाज में होने वाली शादियों में दहेज लेने और देने से बचे। जिलाध्यक्ष सत्यपाल कश्यप, उदवीर सिंह कश्यप, अमित कुमार, बीरबल सिंह, चंद्रकांत कश्यप, सतीश कश्यप, सखुबीर सिंह कश्यप, बाल किशन, रविकांत, सतीश कश्यप, संजीव कश्यप, राजेश कश्यप, सोनिया कश्यप आदि मौजूद रहे।