फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं के प्रदर्शन से सुन्नत और बिदत का कोई ताल्लुक नहीं: उलमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मुस्लिम महिलाओं के प्रदर्शन से नई बिद्दत का जन्म हो रहा है। इस तरह के प्रदर्शन इस्लाम की शान के खिलाफ हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कुछ लोग अपना जुर्म छिपाने के लिए महिलाओं के कंधे पर बंदूक रखकर चल रहे हैं। दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना सैय्यद अहमद बुखारी के इस बयान पर देवबंदी उलमा का कहना है कि बोर्ड और बुखारी के ताल्लुक अच्छे नहीं है ये आपसी रस्साकशी का नतीजा है।
विज्ञापन

दारुल उलूम अशरफिया के मोहतमिम मौलाना सालिम अशरफ कासमी का कहना है कि इसका सुन्नत और बिद्दत से कोई ताल्लुक नहीं है। बल्कि इस्लाम में है कि जिसके खिलाफ कोई मामला हो वही प्रदर्शन या आंदोलन करे तो यही सियासी और मुल्क की हुकूमतों के निजाम के तकाजे हैं। हम मानते हैं कि इस तरह के मुस्लिम महिलाओं द्वारा सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करना इस्लामिक तरीका नहीं है। लेकिन महिलाओं से संबंधित बिल का मसला औरतों से जुड़ा है इसलिए वो ही अपनी दिलचस्पी और गहराई के साथ इसे लेकर आएंगी तो हुकूमत को समझने पर मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शाही इमाम के बयान से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। दरअसल तीन तलाक बिल के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आगामी 5 अप्रैल को दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में कार्यक्रम करने जा रहा है। जिसमें भारी संख्या में मुस्लिम महिलाएं शामिल होंगी।

फर्जी बिल घोटाला: एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल गया निर्माण बाबू
देवबंद। नगर पालिका में हुए जलकल विभाग के फर्जी बिल घोटाले में पालिकाध्यक्ष के बाद अदालत ने अब निर्माण बाबू नौशाद को एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2003 में नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग में फर्जी बिल घोटाला हुआ था। बीते दिनों सहारनपुर सीजेएम की अदालत ने इसी मामले में पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी को न्यायिक हिरासत में कई दिन के लिए जेल भेज दिया था। जबकि उन्हें बाद में जमानत मिल गई थी। मंगलवार को इसी मामले में पालिका के वर्तमान निर्माण बाबू नौशाद सहारनपुर कोर्ट में तारीख पर गया था। सीजेएम डा. दिनानाथ मिश्र ने उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें