फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम से की शराब का ठेका हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दिल्ली रोड हाईवे पर घनी आबादी, मंदिर, मस्जिद, स्कूल, कालेज के पास खोलने के विरोध में कस्बा वासियों ने समाधान दिवस में एडीएम एसके दूबे को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें शराब के ठेकों को इस स्थान से हटाए जाने की मांग की गई। कस्बा वासियों की इस मांग पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते। वह आबकारी विभाग में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस मामले को लेकर एडीएम के समक्ष काफी संख्या में कस्बावासी पहुंचे तो उन्होंने उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि क्या वह भीड़ एकत्रित कर उन पर दबाव बनाना चाहते हैं। शिकायत करने के लिए सिर्फ एक व्यक्ति को ही आना चाहिए था। अधिकारी के इस व्यवहार से मौके पर मौजूद लोग सकते में आ गए। इस मौके पर नरेश, रमादत्त, डा. प्रवीन, वाजिद, मुस्तफा, गुलबहार, अर्जून सिंह, ऋषिपाल, सतीश कुमार, प्रवेज, सुरेश शर्मा, शाहिद अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें