अंबेहटा/गागलहेड़ी (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों के लिए आए जूतों और मौजों का सोमवार को वितरण किया गया।
अंबेहटा के कन्या जूनियर हाईस्कूल और गागलहेड़ी के प्राथमिक स्कूल में बच्चों को कार्यक्रम आयोजित करके जूते और मौजें बांटे गए। अंबेहटा स्कूल में हुए कार्यक्रम में 71 बच्चों को जूते व मौजें प्रदान किए गए। वितरण प्रधानाचार्य संदीप पंवार व प्रबंध समिति की अध्यक्षा साबरा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संदीप पंवार ने कहा कि सरकार निरक्षता को मिटाने के लिए अनेक प्रयास कर रही है। बच्चे इसका लाभ उठाकर सरकार के इस प्रयास को सफल बनाने में योगदान दें। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सभासद सलीम अहमद, मुहम्मद असलम, सपना सैनी आदि मौजूद रहे।
वहीं, गागलहेड़ी के प्राथमिक स्कूल में प्रधानाचार्य सैयद मुहम्मद आजम खान ने बच्चों को जूते और मौजें बांटे। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि बिजेंद्र धीमान, प्रवीन कश्यप, अमिता सैनी, शायमा नूर, मीना शर्मा, सीमा, अर्चना, मेघा, सन्नी, विनेश कुमार, साधना आदि मौजूद रहे।