फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारियों का क्रमिक अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को 47 वें दिन जारी रहा। उन्होंने शुक्रवार को क्रमिक अनशन शुरू किया। जिसे 11 दिसंबर से सामूहिक भूख हड़ताल में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को हकीकत नगर धरना स्थल पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुधा धीमान ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर 11 दिसंबर से सामूहिक भूख हड़ताल की जाएगी। महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी इस बार आर पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा ने कहा कि सरकार एक ओर तो नारी सशक्तिकरण की बात करती है लेकिन दूसरी ओर महिलाओं के हितों की अनदेखी कर रही है। रीता चौधरी और सुनीता शर्मा ने कहा कि हमारी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन उग्र रूप धारण कर लेगा। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में शुक्रवार को सुधा धीमान, नीलम रानी, रमा शर्मा, विजय देवी, इंदू, कमला देवी, आरती सैनी, उषा रानी, अनीता शर्मा, पारूल राय, नीलम शर्मा रहें। सुबलेश, कविता शर्मा,नीता, ममतेश, इंदू रानी, अनिता, कविता, अनीता पुंडीर आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें