हरियाणा की टीम ने जीता कबड्डी का फाइनल मुकाबला
देवबंद (सहारनपुर)। श्री गांधी वैदिक इंटर कॉलेज चंदेना कोली में युवक मंगल दल द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की टीमों ने भाग लिया।
कबड्डी का पहला क्वाटर फाइनल खानपुर (मुजफ्फरनगर) और गोहाना (हरियाणा) के मध्य खेला गया। इसमें गोहाना की टीम 30 प्वाइंट लेकर प्रथम तथा खानपुर की टीम 26 प्वाइंट लेकर द्वितीय स्थान पर रही जबकि दूसरा क्वाटर फाइनल सुहागनी (सहारनपुर) और चंदेना (सहारनपुर) के बीच हुआ। इसमें चंदेना की टीम 33 प्वाइंट लेकर प्रथम और सुहागनी की टीम 27 प्वाइंट लेकर द्वितीय स्थान पर रही।
पहले सेमी फाइनल में गोहाना (हरियाणा) और अंबोली (सहारनपुर) के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। इसमें अंबोली 23 प्वाइंट लेकर प्रथम तथा गोहाना 19 प्वाइंट लेकर द्वितीय स्थान पर रहा। इसी तरह दूसरा सेमीफाइनल में बापौली (हरियाणा) और अंबोली (सहारनपुर) की टीमों के बीच खेला गया। इसमें बापोली 24 प्वाइंट लेकर प्रथम स्थान पर रही जबकि चंदेना महज 12 प्वाइंट लेकर द्वितीय स्थान पर रही। फाइनल मुकाबला बापौली और अंबोली के बीच खेला गया। इसमें बापौली की टीम 24 प्वाइंट लेकर विजयी रही जबकि अंबोली की टीम 14 प्वाइंट लेकर दूसरे स्थान पर रही। विजयी खिलाडिय़ों को गन्ना समिति के चेयरमैन अरविंद सिंह, सपा नेता कार्तिकेय राणा ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजकुमार चौधरी, पिल्लू चौधरी, जोगेंद्र प्रधान, जिले सिंह, चौधरी राहुल, आशीष, निशांत, शेखर, अंकित आदि मौजूद रहे।