फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता और पैक्सपेड उपाध्यक्ष सपा से हुए बागी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा में पूर्व काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव के करीबी और पैक्सपेड उपाध्यक्ष अभय चौधरी ने निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में खड़े होकर बागी तेवर अपना लिया है। माना जा रहा है कि खुद के वजूद को बचाने के लिए अब वे भाजपा में अपनी जगह तलाश रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री योगी की सभा के दौरान भाजपा मेें शामिल हो सकते हैं। उधर, सपा जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह गुर्जर ने पार्टी के अनुशासन तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व की सपा सरकार में जिला सहकारी विकास संघ के चेयमरैन और पैक्सपेड के उपाध्यक्ष अभय चौधरी ने सपा से किनारा करना शुरू कर दिया है। भाजपा में अपनी जगह तलाश रहे अभय चौधरी ने निकाय चुनाव में मंगलवार को समर्थकों के साथ बैठक कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि वे दलगत राजनीति में विश्वास नहीं रखते हैं और सभी साथियों की भावनाओं को देखते हुए मेयर पद के लिए संजीव वालिया का समर्थन कर रहे हैं। बैठक में मौजूद भाजपा प्रत्याशी संजीव वालिया ने समर्थन के लिए अभय चौधरी और उनके साथियों का अभार जताया। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मेलाराम पंवार, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह पुण्डीर, आत्मा सिंह, राजकुमार ठकराल, चौधरी चरण सिंह, केतन चौधरी, पूरणचंद, बालेश्वर त्यागी, अरविन्द शर्मा, गोपाल मक्कड, ऋषिपाल पंडित, अनूप मुनि, डॉ. नरेश बहेडी, रामकुमार, विपिन शर्मा, अमित मित्तल, मांगेराम, अरविन्द चौधरी, यतिन्द्र पंवार, महावीर सिंह, राकेश चौधरी, संजय चौधरी आदि रहे। अध्यक्षता अखिलेश मित्तल और संचालन विरेंद्र तोमर ने किया।
------------------------
पार्टी का अनुशासन तोड़ने वालों की यहां कोई जगह नहीं है। इससे साफ है कि सत्ता सुख भोगने के लिए वे भाजपा की चापलूसी कर रहे हैं। इस मामले में पार्टी स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जगपाल सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें