सहारनपुर। ग्राम पंचायत शंकलापुरी के प्रधान सोनू कुमार ने सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत पात्रों को शौचालयों के चेक बांटे। चेक पाने वालों में मनोज, राजवीर, अरविंद, सोमपाल, इलम, राजकुमार, दीपचंद, सीमा, बबलू, विजयपाल, विमला, कुसुम, रोशन, ऋषिपाल, श्यामलाल, परमा, कर्णपाल, बृजपाल, संमीदा आदि शामिल हैं। सोनू ने कहा कि स्वच्छता हर किसी की जरूरत और कर्तव्य है। अपने घर और आस-पड़ोस को साफ रखकर हम खुद के साथ ही अपने परिजनों को गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बचा सकते हैं। बताया कि अनेक गंभीर बीमारियां गंदगी के कारण ही फैलती हैं, जिन्हें सफाई अपनाकर रोका जा सकता है।
समस्याओं के निस्तारण को बीएसए से मिले शिक्षक
सहारनपुर। शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मोहित राणा और जिला मंत्री डॉ. संजय शर्मा के नेतृत्व में बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह से मिले। बीएसए के सामने अनेक स्कूलों में किताबें पर्याप्त संख्या में न पहुंचने, पदोन्नति तथा अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण की समस्या रखी। बीएसए से मिलने वालों में मंडलीय मंत्री मुकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, संजय जोशी, अनंगपाल, राकेश कुमार, अनंगपाल, राकेश कुमार, अश्वनी शर्मा, आयुष, पूनम, रविंद्र कुमार, बृजपाल, सतीश कुमार, जनक चौधरी, राजकुमार, महीपाल, विजय, शकील, मोहम्मद आकिल आदि शामिल रहे।