फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी अग्निवेश का बयान तुच्छ मानसिकता परिचय: सतेंद्र शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी अग्निवेश का बयान तुच्छ मानसिकता परिचय: सतेंद्र शर्मा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के कार्यक्रम में स्वामी अग्निवेश द्वारा श्री रामचंद्र और श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि अग्निवेश जो भगवा चोला धारण किए घूम रहे हैं वह रंग भी भगवान श्रीराम का ही है।
विज्ञापन

सोमवार को गांधी कालोनी में हुई बैठक में पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि किसी से भी भगवान श्रीराम व भगवान श्रीकृष्ण की समानता करना स्वामी अग्निवेश की तुच्छ मानसिकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने की आजादी किसी को नहीं है। यह अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वामी अग्निवेश को हिंदू समाज से खुले मंच से माफी मांगनी चाहिए तथा राजनीतिक लाभ उठाने के लिए ऐसी अनर्गल बयानबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी अग्निवेश का धार्मिक कार्यक्रमों में भी बहिष्कार करना चाहिए। अध्यक्षता राजेंद्र त्यागी व संचालन हरिओम सिंघल ने किया। इस मौके पर इंद्रपाल राणा, विकास उपाध्याय, गौरव, विशेष कुमार, आशू शर्मा, अजय गर्ग, अरुण प्रताप, तेजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें