फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे तेज दौड़े सोहेल और रंजुल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। रोटरी क्लब द्वारा आयोजित रोटरी सप्ताह अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में 14 शिक्षण संस्थाओं के 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दौड़ के दोनो वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एचआर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ राष्ट्रगान उपरांत कालेज प्रबंधक योगेश गर्ग, प्रधानाचार्य विजय कुमार और रोटरी अध्यक्ष संदीप जैन ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ खेलने की सीख देते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत आयोजित 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रभाज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के छात्र सोहेल ने प्रथम और अक्षित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में भी प्रभा ज्ञान की रंजुल शर्मा प्रथम और केआर मार्डन की अंजली द्वितीय रही। इसके अलावा सीडीकेआर की टीम को हराकर सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल की टीम ने रस्सा खींच प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की। मंच संचालन डा. विनीत अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम संयोजक विजय जिंदल को मुकेश गुप्ता, संजय गर्ग, विकास सिंघल, डा. एनपी सिंह, नितिन गर्ग, सन्नी मित्तल, सचिन गोयल, अनिल गोयल, अमित सिंघल, दिनेश मित्तल, अनिल बंसल, अजय गोयल का सक्रिय सहयोग मिला। मधु गोयल, कविता गोयल, नेहा जैन, अनीता सिंघल, आरती सिंघल, डिम्पी मित्तल, सीमा तायल आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें