फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सहारनपुर, ब्रिक्स एंड टाइल्स निर्माता समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड को मुजफ्फरनगर रोड से मिलाने वाले मिनी बाईपास का जल्द निर्माण कराने की मांग को लेकर जिला सहारनपुर ब्रिक्स एंड टाइल्स निर्माता समिति ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी पीके पांडे को सौंपे ज्ञापन में समिति ने कहा कि महानगर में जाम की समस्या को देखते हुए दिल्ली रोड से मुजफ्फरनगर रोड को मिलाने वाले मिनी बाईपास का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए अधिग्रहित की गई करीब आधी जमीन के बैनामे भी पीडब्लूडी के नाम हो चुके हैं। इस बाईपास के एक हिस्से में मिट्टी का कार्य भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस बाईपास के निर्माण के लिए जारी हुई धनराशि में से बची वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर 31 मार्च को वापस हो गई थी, लेकिन अभी तक नए वित्तीय वर्ष में इसके लिए कोई पैसा लखनऊ से रिलीज नहीं हुआ है। जिसके चलते यह बाईपास अधूरा पड़ा है। ज्ञापन में कहा कि वर्षा समाप्त होने के बाद धान, गन्ना और पापुलर आदि की कटाई शुरू होने वाली है। इसके चलते शहर में जाम की स्थिति ओर खराब हो जाएगी। उन्होंने डीएम से मिनी बाईपास की धनराशि लखनऊ से अवमुक्त कराने और जल्द काम शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह, खुर्रम प्रधान, श्यामलाल, जरीफ, इरशाद, रविंद्र, राहत अली, शराफत प्रधान, अनवर, ताहिर, रामकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें