सड़क दूधली बवाल का वारंटी खुलेआम दे रहा भाषण
सहारनपुर। सड़क दूधली कांड का आरोपी मंच पर भाषण देता रहा और पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास ही नहीं कर रही। आरोपी भाषण देकर आराम से निकल गया।
हकीकतनगर में आयोजित भाजपा के जनकल्याण सम्मेलन के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा न सिर्फ पूरे समय मौजूद रहे, बल्कि उन्होंने अपना भाषण भी दिया। पुलिस और प्रशासन को इसकी पूरी जानकारी भी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि अमित गगनेजा सड़क दूधली बवाल में आरोपी है।
सिर्फ अमित गगनेजा ही नहीं इस बवाल के अन्य आरोपियों के कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। 21 जून को एसएसपी ने बवाल के आरोपी आरोपी राहुल लखनपाल, कंवलजीत सिंह, बिजेंद्र कश्यप को गिरफ्तार करने की बजाय उनके साथ योग किया।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि एसआईटी मामले की एक-एक कर गंभीरता जांच कर रही है। बवाल में जिसकी भूमिका दोषपूर्ण पाई जा रही है उस पर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगी।