सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित स्पोर्ट्स मेले के तहत शनिवार को टेबिल टेनिस और बास्केटबाल प्रतियोगिताएं कराई गईं। टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में तेजस्वी तथा महिला वर्ग में रावी सेठी विजेता बनी। बास्केटबाल प्रतियोगिता में सोफिया गर्ल्स स्कूल की टीम ने जीत हासिल की।
टेबिल टेनिस महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में रावी सेठी ने मुस्कान को 11-7 और 11-9 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में महिमा ने प्रिया को 11-8 और 11-7 के अंतर से पराजित कर फाइनल में एंट्री की। फाइनल मुकाबले में रावी सेेठी ने महिमा को 11-7 और 11-9 के अंतर से हराकर विजेता का खिताब जीता। पुरुषों के फाइनल में तेजस्वी चौहान ने जितेश भारद्वाज को 11-6 और 11-7 के अंतर से हराया और विजेता बने। बास्केटबाल प्रतियोगिता में सेंट मैैरी एकेडमी, सोफिया स्कूल, जेवी जैन कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में सोफिया स्कूल की टीम जेवी जैन कॉलेज को 22-17 के अंतर से हराकर चैंपियन बनी। इस मौके पर डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. मनु गुप्ता, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. हरिओम गुप्ता, मनीष, सुशांत, सत्यम, अभिषेक, विनीत आदि मौजूद रहे।