‘चाणक्य’ के मंचन में जोशी ने छोड़ी अमिट छाप
सहारनपुर। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के तत्वावधान में नाटक ‘चाणक्य’ का मंचन किया गया। इसमें पद्मश्री एवं फिल्म अभिनेता मनोज जोशी ने दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ी। उनके संवादों पर दर्शकों ने तालियां बजाई।
जनमंच सभागार में नाटक मंचन का शुभारंभ आरएसएस के विभाग प्रचारक प्रीतम, महापौर संजीव वालिया, विधायक ब्रिजेश सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुुंबर, लाजकृष्ण गांधी, भाजपा नेता कृष्ण लाल अरोड़ा, राजीव अग्रवाल और गोकरण दत्त शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
नाटक से पूर्व चाणक्य बनेे अभिनेता मनोज जोशी ने सहारनपुर निवासी बीएसएफ के जवान जबर सिंह के शहीद होने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दर्शकों ने भी दो मिनट का मौन रखकर शोक जाहिर किया। इसके बाद हुए नाटक के मंचन में अभिनेता मनोज जोशी ने शानदार अभिनय किया। चाणक्य बने मनोज जोशी ने कहा कि राजा का सुख राज करने से पूरा नहीं होता है, अपितु अपनी प्रजा को सुखी रखने से होता है। उनके कई अन्य संवादों को भी खूब सराहा गया। अंत में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष और अन्य कलाकारों को कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, भाजपा नेता सुरेंद्र शर्मा, अल्पना तलवार, रमेश, रमा गुप्ता ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान नीरज ठकराल, मानवेंद्र, शीतल बिश्नोई, प्रवीण आहुजा, यशपाल भाटिया, अमित गगनेजा, हन्नी वर्मा, संदीप रावत, वर्षा चोपड़ा, नूतन शर्मा, कुलदीप धमीजा, संदीप शर्मा, अवनीत कौर, राजीव चानना, शिव कुमार गौड मौजूद रहे।