फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित वेतन की मांग के लिए धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमित वेतन की मांग के लिए धरना दिया
विज्ञापन

सहारनपुर। नियमित और बकाया वेतन दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर साधन समिति सचिव परिषद ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। सचिवों ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समिति को ज्ञापन भी सौंपा।
विकास भवन परिसर में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की प्राथमिक सहकारी समितियों में कार्यरत सचिव, आंकिक, विक्रेता और सहयोगी को नियमित वेतन दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि एक नवंबर को लखनऊ में विधानसभा भवन का घेराव भी किया गया था। लेकिन मांगें पूरी नहीं होने के कारण दो नवंबर से समितियों में कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रधान संगठन के नकुड़ ब्लाक अध्यक्ष सम्राट सिंह ने संगठन की ओर से धरने को समर्थन देने की घोषणा की। कंवर सिंह, योगेश कुमार शर्मा, राजकुमार गुप्ता, पंकज पंवार, अजमेश कुमारी, पूनम देवी, राजकुमार पंवार, दलीप सिंह, वीरेंद्र तिवारी, धर्मवीर शर्मा, लाल सिंह, अकबर अली, राजपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें