फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिए व्यापारी और उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने इन्वेस्टर्स समिट 2018 के तहत हस्ताक्षरित किये गये एमओयू की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की मांग पर इंडस्ट्रियल एरिया में पानी की निकासी दूर करने एवं जल भराव की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही मेन रोड से इंडस्ट्रियल एरिया तक लाइट की पर्याप्त व्यवस्था कराने के बारे में जिला पंचायत को निर्देशित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की बैठक में डीएम ने देहरादून रोड स्थित कैलाशपुर सब स्टेशन औद्योगिक फीडर से देहरादून रोड पर स्थित उद्योगों में आने वाली बिजली की सप्लाई ठीक कराने के निर्देश विद्युत निगम को दिए। पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए रजवाहे के किनारे सड़क मार्ग और दाबकी चिलकाना की ओर जा रहे मार्ग को शीघ्र ठीक कराए जाने के निर्देश भी उन्होंने दिए।
समिति के सदस्यों ने बताया कि सड़क दूधली से नौगजा पीर तक पानी की निकासी के लिए कोई भी नाला नहीं बना हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया नहीं हो पाई है। पानी की निकासी के लिए 76 लाख 16 हजार का स्टीमेट बना हुआ है। इसके बाद उन्होंने व्यापार बंधुओं की बैठक की। नगर निगम की काफी शिकायतें पाए जाने पर उन्होंने व्यापार बंधु की अगली बैठक नगर निगम में ही कराने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे, संयुक्त विकास आयुक्त डीके त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें