फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ चली तेज हवा से फसलों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शनिवार की रात बारिश के साथ चली तेज हवाओं से कई स्थानों पर गन्ना और धान सहित अन्य फसलें गिर गई हैं। इसके चलते किसानों को खासा नुकसान हुआ है। यदि एक दो दिन और मौसम ऐसा ही रहा तो नुकसान में इजाफा होने की आशंका है।
विज्ञापन

तेज हवा के साथ हुई बारिश से जनपद के कई स्थानों पर गन्ना और धान की फसलों को नुकसान पहुंचा है। धान की उस फसल में नुकसान अधिक हुआ है, जो पकने के करीब थी, या पक गई। तेज हवा ने धान की ऐसी फसल को नीचे गिरा दिया। बारिश के चलते खेत में पानी भरा होने के कारण धान काला पड़ जाएगा और जड़ने लगेगा। जिससे फसल को खासा नुकसान होने की आशंका है। तेज हवा के चलते गन्ने की जो फसल नीचे गिर गई है, किसानों को उसकी बंधाई करानी होगी। जिससे फसल की लागत में बढ़ोत्तरी होना तय है। जिला कृषि अधिकारी राम जतन मिश्र और उप निदेशक कृषि राजीव कुमार ने बताया कि शनिवार की रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से जिले में धान की फसल को 5 से 7 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका है। लेकिन यदि एक दो दिन मौसम साफ नहीं हुआ तो नीचे गिरे धान में नुकसान बढ़ सकता है। अभी नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें