फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद पर राजनीति दलों के जिलाध्यक्षों का बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सोमवार को भारत बंद और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की घटनाओं की तमाम राजनीतिक दलों ने निंदा की है। उनका कहना है कि दलितों को उनका अधिकार मिलना चाहिए। राजनीति दलों के जिलाध्यक्षों का कहना है कि हिंसा को किसी भी सूरत में जायज नहीं कहा जा सकता है। लेकिन अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का सभी को अधिकार है।
विज्ञापन

-------------
हिंसा की घटनाओं को किसी भी सूरत में उचित नहीं ठहराया जा सकता है। लेकिन दलितों को उनके अधिकार मिलने चाहिए। इसके लिए उनके आंदोलन को गलत नहीं कहा जा सकता है।
---चौधरी रूद्रसेन, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी।
----------
सभी को अपनी बात को कानून के दायरे में रहकर रखनी चाहिए। किसी भी आंदोलन से आम आदमी और संपत्तियों को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। हम हिंसा का समर्थन नहीं कर सकते।
विज्ञापन

--बिजेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी।
-----------
कांग्रेस किसी भी प्रकार की हिंसा के खिलाफ है। लेकिन दलित समाज को उनका हक मिलना चाहिए। सर्वसमाज को मिलकर इसका रास्ता निकालना होगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया जाएगा।
------शशी वालिया, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।
------------------
दलित समाज के लोग अपनी मांग के समर्थन में सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं। दलित समाज हमेशा हिंसा के खिलाफ रहा है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गैर जिम्मदाराना रवैया अपनाया।
विज्ञापन

---जनेश्वर प्रसाद, जिलाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें