फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने चेयरमैन व ईओ पर लगाया ठेकों में धांधली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सभासदों ने चेयरमैन व ईओ पर लगाया ठेकों में धांधली का आरोप
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका परिषद के 10 सभासदों ने पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर अपने परिचित ठेकेदारों को सफाई, पेयजल व बिजली का ठेका देने का आरोप लगाया है। सभासदों ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को शिकायत पत्र देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम पीके पांडेय को सौपे शिकायत पत्र में सभासदों ने आरोप लगाया गया कि चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी व ईओ राजीव कुमार ने सफाई, बिजली व पेयजल का ठेका पैसे लेकर अपने परिचित ठेकेदारों को दे दिया है। आरोप यह भी है कि इनके टेंडर किसी ऐसे छोटे समाचार पत्र में छपवा दिए गए जिसकी प्रति देवबंद में उपलब्ध ही नहीं होती है। ज्ञापन देने वालों में शाहिद हसन, डा. असलम, मोहम्मद वाजिद, राबिया, रूखसाना, शबाना, रूमा सैय्यद, वरीसा, हाजी मौ. मुस्तकीम, मु. समीर आदि रहे। डीएम ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को मामले का परीक्षण कर जांच आख्या देने के आदेश दिए हैं। ईओ राजीव कुमार ने बताया कि सभासदों के आरोप निराधार है। उक्त ठेकों के टेंडरों में पारदर्शिता बरती गई है, क्योंकि ठेकों को ई-टेंडरिंग के जरिए छोड़ा गया। वहीं, पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने भी आरोप निराधार बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें