सहारनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने छापेमारी के विरोध में मंगलवार को आयकर भवन पर प्रदर्शन किया। उन्होंने संयुक्त आयकर आयुक्त से मिलकर अधिकारियों की कार्यशैली पर असंतोष जताया है।
प्रदर्शन के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग, महानगर महामंत्री विनीत कर्णवाल, अशोक कालिया और भारत कर्णवाल ने कहा कि व्यापारियाें का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयकर अधिकारियों ने मनमाने तरीके से चार- पांच व्यापारियों के यहां छापेमारी की। इससे व्यापारी वग में खासी नाराजगी है। नवरात्रों में अच्छी सेल की उम्मीद थी, मगर इस छापेमारी ने उस पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज पहले से ही नोटबंदी और जीएसटी की मार से परेशान है। व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं रुका तो आंदोलन किया जाएगा। वीरेंद्र कुमार बहल, ओमप्रकाश कं सल, अमित माहेश्वरी, सरदार जोगेंद्र सिंह ठकराल, मुकेश सेठी, सरदार बलवीर सिंह छाबड़ा, दिनेश खुराना, कपिल बजाज, जगदीश पपनेजा, विजय खुराना, दीपक अरोड़ा, आदिल खान, हारून अल्वी, ओमप्रकाश अरोड़ा, राकेश चावला, दीपक जैन आदि इस दौरान मौजूद रहे।